मैं पियुष सतापरा। मैं और मेरा परिवार एक भारत प्रेमी परिवार है। मूलत हम कर्णावती (आज का अहमदाबाद) गुजरात से है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं भारत के बाहर किसी अन्य देश में रहने जाऊंगा, किंतु आज पिछले 15 वर्ष में ऑस्ट्रेलिया में हम एक मध्यम वर्गीय परिवार की श्रेणी में रहते हैं और हर वर्ष भारत जाता रहता हूं। मैं और मेरा परिवार HSS के साथ जुड़ा हुआ है। मैं 2019 से Feb.2024 तक OFBJP – Perth Chapter का कार्यभाल संभाला है ।
राजीव मल्होत्रा जी को मैं लगभग 2013-14 से follow कर रहा हूं। उनकी लिखी हुई अधिकांश पुस्तक मेरे पास है और मैं उन्हें परिचित जनों को भेंटस्वरूप देता हूं। इसके साथ मैं अन्य लोगों को भी उनकी पुस्तक लेने के लिए प्रेरित करता हूं। हम एक Website बना रहे हैं जिसमें मैं राजीव मल्होत्रा के द्वारा लिखित सभी पुस्तक रखेंगे ।
मैं बुद्धिजीवी व्यक्ति नहीं हूं किंतु मैं मेरी संस्कृति के लिए गर्व करता हूं और मैं एक भाषा प्रेमी व्यक्ति हूं।